Headlines

कैमूर में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:साइकिल सवार को बचाने में बाइक बेकाबू होकर पत्थर से टकराई




कैमूर में चैनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा घाटी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक पर से नियंत्रण खो दिया मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कोइंदी गांव निवासी श्री भगवान सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन अपने गांव कोइंदी से बखारी देवी जा रहे थे। सुरहा घाटी के तीखे मोड़ पर अचानक सामने साइकिल सवार आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, अर्जुन ने साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाइक पर से नियंत्रण खो दिया। जांच के बाद डेड घोषित अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराई। टक्कर से अर्जुन दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और परिजनों की मदद से अर्जुन को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर अभिलाष चंद्र ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *