![]()
सीवान के आलमपुर गांव में हुए भीषण पटाखा विस्फोट के बाद लापता चार लोगों में से तीन लोगों का पता चल चुका है। इस दर्दनाक हादसे में जहां पांच लोगों की जान चली गई, वहीं तीन अन्य महिलाएं सुरक्षित मिल गई हैं। हालांकि, एक युवती अब भी लापता बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। विस्फोट के बाद से ही पुलिस लापता लोगों की खोजबीन कर रही थी। हादसे के बाद महिला का इलाज सिवान के अस्पताल में कराया गया। जब महिला और ठीक हुई तब अपनी बेटी और सास के साथ बस द्वारा गोपालगंज अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। जहां रिश्तेदार द्वारा सीवान पुलिस को सूचना दी सीवान पुलिस गोपालगंज पहुंची और महिला से घटना की जानकारी प्राप्त की। एक युवती घटना के बाद से ही गायब इसी बीच सीवान पुलिस को सूचना मिली कि हादसे में बचीं तीन महिलाएं सास, बहू और उनकी पोती गोपालगंज में सुरक्षित स्थान पर मौजूद हैं। इस खबर से सीवान पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है। गोपालगंज पहुंची पुलिस टीम ने इन तीनों से मुलाकात की, जहां उन्होंने हादसे के वक्त की खौफनाक आपबीती और कई अहम बातें साझा कीं। तीनों महिलाओं ने बताया कि किस तरह अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद वहां चीख-पुकार मच गई थी और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में कामयाब रहीं। महिलाओं के इस खुलासे के बाद घटना के कारणों को लेकर भी कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि,इस राहतभरी खबर के बीच पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि एक युवती घटना के बाद से ही गायब है। 42 सालों से पटाखा बनाने का काम पुलिस का कहना है कि लापता युवती की खोजबीन प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और आसपास के संभावित इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मृतक पटाखा कारोबारी अमीरुदीन मियां की पत्नी जहरीना खातून ने बताया कि करीब 42 सालों से पटाखा बनाने का काम होता था लेकिन इस तरह की घटना नहीं घटी है। कई बार इस कारोबार को बंद करने के लिए बोला जा रहा था लेकिन बंद नहीं हो सका। दिसंबर 2025 में उनके बेटे आजाद आलम और पोते शाहनवाज आलम की हत्या हुई थी। वहीं,अमीरुदीन की बहू साबरीन खातून ने बताया कि परिवार की दो बेटियों मुस्कान खातून की शादी की तैयारी चल रही थी। पांच लोगों की मौत हो गई थी परिवार में पांच बेटियां हैं, लेकिन विस्फोट के बाद से मुस्कान खातून लापता है। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। इधर, पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के लिए सीवान पुलिस गोपालगंज पहुंची और बयान दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। 23 अक्टूबर को सीवान के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अमीरुदीन मियां के घर पटाखा विस्फोट हुआ था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि मुस्कान खातून अब तक लापता है। बड़ी बेटी का अभी तक कोई पता नहीं चला हादसे की चश्मदीद पत्नी साबिर खातून ने बताया कि, ‘फिलहाल हम लोग सुरक्षित हैं, घर के पीछे बाउंड्री के अंदर थे। मेरी सास वहीं पर चारपाई पर बैठी थी।’ ‘नहाने के कपड़े सुखाने गए थे, बेटी बर्तन धो रही थी अचानक आवाज आया जब पीछे घूम कर देखें तब तक करकट गिर गया, मेरे सास मां जख्मी हो गई।’ ‘बेटी चिल्लाने लगी दोनों को किसी तरह खींचकर बाहर निकाली और खुद बेहोश हो गई। उसके बाद कोई आईडिया नहीं कि हम कहां है, कैसे हम अस्पताल पहुंच गए।’ ‘कौन इलाज कराया जब होश आया तो हम सीवान में थे। हमारे घर में 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें बड़ी बेटी का अभी तक कोई पता नहीं चला।’ ‘कोल्ड ड्रिंक में जहर डाल कर हत्या कर दी गई थी…’ ‘मृतकों में 11 वर्षीय बेटी खुशबू, 22 वर्षीय इशरत परवीन, अमीरुदीन मियां, मोहल्ला के फिरोज अहमद का 8 वर्षीय बेटा अरसद अहमद 40 वर्षीय भोला जी जो लेबर का काम करते थे। जबकि मुस्कान का कोई पता नहीं है।’ ‘मुस्कान कहां है जिंदा है या मौत हो गई। मेरे बच्चे खत्म हो गए चचेरा देवर का लड़का वह भी खत्म हो गया।’ उन्होंने बताया कि, ‘पटाखा का काम मेरे चचेरा ससुर अजमुद्दीन मियां पटाखा के काम कोलकाता से सिख कर आए थे और सभी को सीखा दिए।’ ‘अब सभी लोग धीरे-धीरे सीखने लगे आलमपुर में 40- 45 साल से पटाखा काम हो रहा है गांव के लोग काम करते थे। अब्बा को काफी दिनों से मना कर रहे थे लेकिन अब्बा मेरा सुनते नहीं थे।’ ‘कुछ दिन पहले मेरे बेटे का डेथ हो गया। पति की गला रेत कर हत्या कर दिया और बेटा को कोल्ड ड्रिंक में जहर डाल कर हत्या कर दी गई थी।’ ‘13 दिसंबर को मेरे पति का गला काट कर फेंक दिया गया हमको डर लगता था कि कुछ ना कोई हादसा होगा। आठ लोगों का परिवार चलाने के लिए मुस्कान की शादी विवाह करने के लिए जो शादी भी फिक्स हो गया था।’ ‘इसको लेकर पटाखा का कारोबार करते थे। हम लोग तीन आदमी बचे हुए हैं मैं और मेरी सासू और मेरी बेटी बची हुई है अभी सही सलामत है।
Source link
सीवान पटाखा विस्फोट में घायल 3 महिलाएं गोपालगंज में मिली:सास, बहू और पोती सुरक्षित; एक युवती अब भी लापता, तलाश जारी
