![]()
समस्तीपुर में करंट लगने से पशुपालक की मौत हो गई। बिजली पोल के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान गंगा प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदचौर मध्य चपरा पंचायत के वार्ड संख्या-4 की है। मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मवेशी को घर से निकाल कर चारा लेने के लिए दरवाजे पर ले जा रहा था। इसी दौरान बिजली पोल की अर्थिंग तार के संपर्क में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत करंट लगने से हुई है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। परिवार के बयान के आधार पर जांच चल रही है।
Source link
समस्तीपुर में करंट लगने से पशुपालक की मौत:घर से पशु लेकर निकला था, बिजली पोल की अर्थिंग तार से सटते ही लगा झटका
