Headlines

Darbhanga: Dainik Bhaskar Doctor Pride Award Conclave 2026 Honours Doctors


दरभंगा में दैनिक भास्कर की ओर से शुक्रवार शाम ‘डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड एवं कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश

.

कार्यक्रम में डीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य सह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एसपी सिंह, सिविल सर्जन, डीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. यूसी झा, अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र सहित कई गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह की 2 तस्वीरें…

कार्यक्रम में महिला डॉक्टर को किया सम्मानित।

कार्यक्रम में महिला डॉक्टर को किया सम्मानित।

झिझिया नृत्य की प्रस्तुति।

झिझिया नृत्य की प्रस्तुति।

जिले के डॉक्टरों को किया सम्मानित

समारोह में बेनीपुर स्थित जीवन हॉस्पिटल के डॉ. आरके झा, पारस ग्लोबल हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ. मनोज कुमार, एसएन सर्राफ, अभिषेक सर्राफ, गुंजन शुक्ला और मृदुल शुक्ला सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों के प्रति जिम्मेदारी और स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के महत्व को बताया गया।

अलग-अलग संस्थानों का मिला सहयोग

‘डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड एवं कॉन्क्लेव-2026’ को सफल बनाने में शहर के कई अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी संस्थाओं और अन्य प्रतिष्ठानों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के पावर्ड बाय प्रायोजक जीवन हॉस्पिटल और हेल्थ पार्टनर पारस ग्लोबल हॉस्पिटल रहे।

एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में रोज द मेडिसिटी, यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर, गैस्ट्रो गायनी हॉस्पिटल, दरभंगा पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण विद्यापीठ स्कूल और पांडेय वाटिका ने भी सहयोग किया।

सम्मान पाने वाले डॉक्टर्स।

सम्मान पाने वाले डॉक्टर्स।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

वहीं, एसएन सर्राफ हॉस्पिटल, आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल, स्काई राइड, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हृदयम हार्ट क्लिनिक, प्रथम हॉस्पिटल, वरदान हॉस्पिटल, बच्चा अस्पताल, योर्स क्लिनिक, एसएन हेल्थ केयर, केटीएम, मिथिलांचल एक्यूप्रेशर, एसआर आरोग्य निकेतन, जदयू के युवा नेता राजेश्वर राणा, एनवी इंग्लिश एकेडमी और हाईटेक डेंटल केयर सेंटर ने भी सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति ने भी समारोह को आकर्षक बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य मंजरी डांस एकेडमी की भूमिका रही। आयोजकों की ओर से सभी सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *