Headlines

सुपौल में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत:दूसरा गंभीर, NH-327E पर एक घंटे जाम; धान की कटाई करने जा रहे थे पंजाब




सुपौल में शनिवार को सड़क हादसे में 51 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर महेशपुर के कदमपुर चौक के पास हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-327ई पर थुमहा में करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। मृतक की पहचान बसहा पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी अर्जुन शर्मा (51) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में वार्ड संख्या-8 निवासी रमेश सादा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में रमेश का दायां पैर कट गया। ऑटो पर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। धान कटाई के लिए पंजाब जा रहे थे मजदूर जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा अपने गांव के करीब 10 से 11 लोगों के साथ ऑटो रिजर्व कर पंजाब में धान की कटाई करने जा रहे थे। सभी लोग पिपरा होते हुए सिमराही की ओर जा रहे थे, जहां से उन्हें आगे की यात्रा के लिए दूसरी गाड़ी पकड़नी थी। इसी दौरान एनएच-106 पर महेशपुर के कदमपुर चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। एक घंटे तक आवागमन बाधित घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एनएच-327ई पर थुमहा में सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। अर्जुन शर्मा अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक बेटे छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने एनएच-106 और एनएच-327ई पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा नियमित वाहन जांच की मांग की है। पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *