Headlines

MLC चुनाव में जन सुराज-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प:सूरज कुमार ने मारपीट-मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया, BJP ने आरोपों को बताया बेबुनियाद




लखीसराय में एमएलसी चुनाव के दौरान बड़हिया प्रखंड मुख्यालय के पास जन सुराज के चुनाव प्रभारी सूरज कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने बड़हिया थाने पहुंचे। जन सुराज के सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय मतदान केंद्र के पास था, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय के पास वीडियो बनाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष व समर्थकों ने उनसे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाने पर विवाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सूरज कुमार जबरन भाजपा कार्यालय का वीडियो बना रहे थे, जिससे विवाद हुआ। उन्होंने मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोपों को गलत बताया। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने बड़हिया थाने पहुंचे। वहां दोनों दलों के समर्थक मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *