Headlines

मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात




उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। मीका ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री धामी से कहा कि वे मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी कर दलेर मेहंदी से माफी मांगने को कहें। मीका ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री के फोन करने और मामले पर बात करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि धामी विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा है। मीका ने एक दूसरी पोस्ट में मंत्री सुबोध उनियाल के मंच पर बोलने के तरीके को बेहद अभद्र और अपमानजनक भी बताया। उन्होंने उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जिसमें सुबोध उनियाल ने दलेर से कहा था- आपको मालूम है ना कि मनिंदर बुट्टर यहां से पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मीका ने सवाल उठाया कि क्या किसी मंत्री को कलाकारों के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? अब हुबहू पढ़िए, मीका ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा… “उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने दलेर भाई से जुड़े मामले को लेकर मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन किया। मैं उनकी इस पहल की दिल से सराहना करता हूं। मैं धामी साहब को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। उनसे मेरी बस एक विनम्र अपील है कि वे सुबोध उनियाल जी से एक साधारण-सा वीडियो जारी करने को कहें, जिसमें वे अपने बयान को स्पष्ट करें और परफॉर्मेंस के दौरान दलेर भाई के शराब पीने की बात कहने के लिए उनसे माफी मांगें। मेरा मानना है कि गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें शालीनता के साथ दूर भी किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि इस छोटे-से कदम से यह मामला समाप्त करने में मदद मिलेगी और दलेर भाई की गरिमा और प्रतिष्ठा का सम्मान बना रहेगा।” मीका सिंह ने अपनी दूसरी पोस्ट में ये बातें भी कहीं- 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पटकार लगाते हुए कहा था कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था। मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा था, ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की। नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर। मंत्री के भड़के के बाद ‘राम राम’ गाना शुरू किया मंत्री की नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने दोबारा गाना शुरू किया। उन्होंने ‘राम राम’ गाना गाया, लेकिन इस दौरान भी उनकी टीम उनका साथ देती रही। इसके बाद उन्होंने कुछ और गाने गाए। प्रस्तुति के आखिर में दलेर मेहंदी ने मंच से सुबोध उनियाल को बुलाया। उनियाल मंच पर चढ़े और फिर उन्होंने यहां पर भी दलेर को खूब सुनाया। उन्होंने दोबारा कहा- इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये, आपको मंच का सम्मान करना चाहिए था हमने आपको इसलिए बुलाया ताकी आप लोगों को एंटरटेंन करें लेकिन आपसे बोला तक नहीं जा रहा। दलेर मेहंदी इस दौरान मंत्री को काफी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सुबोध उनियाल ने कहा, “बड़े नाम को हमेशा आपको सम्मान करना चाहिए। आपको इसलिए ही बुलाया कि आप बड़ा नाम है। वहीं, सीएम धामी ने कल कहा था कि कलाकारों का सम्मान होना चाहिए और इस विषय को यहीं खत्म कर देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *