Headlines

सुपौल में तिलयुगा नदी किनारे युवक का मिला शव:डूबने से मौत की आशंका, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने लिया जायजा




सुपौल में शुक्रवार को तिलयुगा नदी किनारे एक युवक का शव मिला। घटना निर्मली नगर पंचायत में शव मुक्ति धाम निर्मली के पास की है। मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी स्वर्गीय रामलाल साह के बेटे मनोज कुमार साह (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची निर्मली थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी किनारे शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, युवक नदी तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने लिया जायजा घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगरनाथ कामत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। डूबने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि तिलयुगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। फिलहाल युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *