![]()
सासाराम सांसद मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए और उनके क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी नहीं हो। सड़क और आवास के लंबित काम पूरे करने पर जोर बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण आवास और विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार मिशन के लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा। बंद नल-जल योजनाएं चालू करने का निर्देश पेयजल की समस्या पर चर्चा के दौरान बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को चालू करने और खराब चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। सांसद ने कहा कि लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति पर जोर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने, अस्पतालों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को भी कहा गया। किसानों को बीज, खाद योजनाओं का लाभ मिले किसानों से जुड़े मुद्दों पर बीज और खाद की उपलब्धता के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) तथा फसल बीमा योजना का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण और जलजमाव पर कार्रवाई शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, अतिक्रमण और जलजमाव की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का भरोसा बैठक में जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों पर अमल करने तथा विकास योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, विधायक भरत बिंद, संगीता कुमारी, सतीश कुमार सिंह यादव, मंत्री प्रतिनिधि संजय पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
सांसद मनोज कुमार बोले-'योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं':दिशा की बैठक में लंबित कार्य पूरा करने का निर्देश, नल-जल और स्वास्थ्य की समीक्षा
