Headlines

राष्ट्रपति ने पूछा तो बच्ची बोली कलेक्टर बनूंगी:मुर्मू बोलीं- बस्तर के युवा भी ओलिंपिक में मेडल जीत सकते हैं, मांझी-चालकियों की समस्याएं सुनीं




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीत सकते हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से पेड़-पौधों और जंगलों को बचाने की अपील भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों व जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने मुरिया दरबार की परंपरा को लोकतंत्र का गौरव बढ़ाने वाली व्यवस्था बताया। इसके बाद राष्ट्रपति ने लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा और जनजातीय संस्कृति पर आधारित स्टॉल देखे। प्रदर्शनी के दौरान वे एक बच्ची से मिलीं और पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी? बच्ची ने जवाब दिया- कलेक्टर बनूंगी। बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *