Headlines

महिला से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:कैमूर व्यवहार न्यायालय के पास की घटना, कमरे में बंद कर दोनों ने किया था मारपीट




कैमूर के भभुआ पुलिस ने महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र में हुई थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नगर के वार्ड 25 का शुभम कुमार और अखलासपुर गांव का शहजाद अली उर्फ तनवीर अली शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराई और कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। मारपीट के बाद दोनों ने किया था रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना व्यवहार न्यायालय के पास एक गली में देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। आरोपियों ने उसे जबरन एक ऑफिस में खींच लिया और कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसके साथ लात, जूते और चप्पल से मारपीट की। उन्होंने उसका मुंह और गला दबाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सबूत इकट्ठा कर चार्जशीट की जाएगी पेश पीड़िता ने भभुआ थाने पहुंचकर अपनी आपबीती बताई और शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और सब-इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी को जांच सौंपी है। पुलिस का कहना है कि सबूत इकट्ठा कर जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *