Headlines

कैमूर-स्नेक बाइट से मासूम की मौत:हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन; झाड़-फूंक में भी नहीं बची जान,दादा बोले-मुआवजा दे सरकार




कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी लाल बाबू राम के बेटे अंकित कुमार की ननिहाल में सांप के डसने से मौत हो गई। घटना जलदहां गांव की है, जहां अंकित परिवार के अन्य बच्चों और महिलाओं के साथ रात में पलंग पर सोया था। आधी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। आधी रात सांप ने डसा, देर से चला पता परिजनों के मुताबिक, रात में सोने के दौरान सांप ने अंकित को डस लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। जब जहर का असर होने लगा और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को सांप के डसने का पता चला। इसके बाद वे उसे लेकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। झाड़-फूंक के लिए भी ले गए परिजन अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजनों को बच्चे के बचने की उम्मीद थी। वे उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन वहां भी उसे मृत बताया गया। इसके बाद परिजन शव को दोबारा भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। आवश्यक कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दादा ने सरकार से मुआवजे की मांग की अंकित के दादा जितेंद्र राम ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन और सरकार से नियमानुसार सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। बच्चे की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *