![]()
किशनगंज जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, किशनगंज द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला आगामी 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), भेड़ियाडांगी, किशनगंज में लगेगा। पोस्टिंग तमिलनाडु के होसुर, चेन्नई में होगी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस कैंप में निजी कंपनी Adecco India Pvt. Ltd. द्वारा कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें Junior Technician के 50 पद और Assistant के 50 पद शामिल हैं। Junior Technician पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष है और चयनित युवाओं को 19125 रुपये CTC के साथ फूड और रहने की सुविधा दी जाएगी। इनकी पोस्टिंग तमिलनाडु के होसुर, चेन्नई में होगी। DRCC पहुंचकर चयन प्रक्रिया में ले सकते भाग वहीं Assistant पद के लिए 8वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष है। इसमें 21600 रुपये इन हैंड सैलरी के साथ रहने की सुविधा मिलेगी। कार्य क्षेत्र गुजरात के मुंद्रा में होगा। दोनों पदों पर महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट फोटो लेकर तय समय पर DRCC पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। जिला प्रशासन ने बताया यह जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
Source link
किशनगंज में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला:8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए 100 पदों पर भर्ती का मौका
