Headlines

पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली; बीच सड़क गैराज मालिक की गोली मारकर की थी हत्या




पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है। अपराधी की पहचान सौरव सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरव कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है। एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। रामकृष्णानगर के बिग्रहपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं। अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है 26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *