Headlines

INDIA Block Protest Against SIR


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि दोनों उनसे बहुत बड़े नेता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे सौरव और आशुतोष के आदेश मानने के लिए तैयार हैं।

सौरव और आशुतोष को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिली। दोनों को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।

कल देशभर में SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन होंगे। इनमें अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके शामिल होंगे।

INDIA ब्लॉक के नेता आज शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसमें वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *