![]()
बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। दिन-रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव नहीं होने का पूर्वानुमान है। दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रह सकता है। कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता। फिलहाल अगले 7 दिनों तक बारिश की भी संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड बढ़ने के लिए रात के तापमान में लगातार गिरावट के साथ हवा की दिशा और उसकी गति भी अहम होती है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने पर बिहार में तापमान नीचे जा सकता है। जिलों में मौसम शुष्क रहेगा मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 से 27 अक्टूबर तक बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व सहित सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसी स्थिति अक्टूबर के आखिरी तक बनी रहेगी। इस कारण अगले कुछ दिनों में अचानक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम है। तापमान में लगातार गिरावट होगी तो ही ठंड में तेजी आने की उम्मीद की जा सकती है। पटना में भी सामान्य रहेगा मौसम पटना में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म बना रह सकता है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
Source link
बिहार में 5 दिनों तक सामान्य रहेगा मौसम:फिलहाल बारिश की संभावना नहीं, कुछ जिलों में सुबह हल्का कुहासा दिखेगा
