1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सौरव दास और आशुतोष रांका को कल शाम तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने ऑफिस में पेश होने के लिए समन भेजा है।
इससे एक दिन पहले, 7 दिन बाद दोनों को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। दोनों को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष उनसे बेहतर और बड़े नेता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे दोनों के आदेश मानने के लिए तैयार हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका और सौरव दास के पेशी में जाने का वीडियो शेयर किया था।
सौरव-आशुतोष जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे
सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था।
फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं।

सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर
दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

200 से ज्यादा संगठनों की बैठक के बाद बना गठबंधन
पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन 23 अक्टूबर को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा। इनमें अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके शामिल होंगे।
यह प्रदर्शन पिछले सप्ताह पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन के गठन के बाद आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में हुई एक आपात बैठक में 200 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए यह मंच बनाया गया है। इसमें नागरिक समाज, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है।आयोजकों ने लोगों से अपने-अपने इलाकों में मार्च और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
INDIA ब्लॉक की आज शाम ऑनलाइन बैठक
INDIA ब्लॉक के नेता आज शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसमें वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
विपक्षी गठबंधन की 5 मांगें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
- CEC के इस्तीफे की मांग की- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही।
- मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग- वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए।
- SIR और वोटर के नाम हटाने पर सवाल- SIR से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। भविष्य के चुनावों में SIR से पहले की मतदाता सूची इस्तेमाल की जाए।
- EVM की जगह बैलट पेपर की मांग- EVM की जगह चुनाव में फिर से बैलट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो।
- विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील- INDIA गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए।

————
ये खबर भी पढ़ें…
CJP नेता सौरव-आशुतोष को 7 दिन बाद जमानत:लिखकर दिया कि शांति भंग नहीं करेंगे, 50 हजार का बॉन्ड भरा; जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। उन्हें ₹50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

