Headlines

पटना- मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़के की हत्या:पूजा कमेटी को लेकर था विवाद; हंगामे के बीच विसर्जन रुका तो DSP ने खुद चलाया ट्रैक्टर




पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक लड़के की हत्या की खबर है। गोली लगने से घायल 15 साल के कुंदन कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेतहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि किसी कमेटी के मेंबर ने हमला किया है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास की है। गोली लगने के बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़फोड़ भी हुई है। हंगामे के बीच कुछ देर के लिए प्रतिमा विसर्जन रुक गया था, जिसके बाद डीएसपी शिव शंकर कुमार खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर गए। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पूजा कमेटी को लेकर था विवाद पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार से पूछताछ की जा रही है। खून से लथपथ हालत में कुंदन को अस्पताल पहुंचाया गया था। पूजा कमेटी के विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। इस बीच कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़ फोड़ की गई, हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने विधि व्यवस्था को सामान्य रूप से बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। खबर अपडेट हो रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *