Headlines

आशा कर्मी की बाइक से गिरकर मौत:गोपालगंज के सासामुसा पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट, इलाज के समय गई जान




गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पेट्रोल पंप के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे स्थानीय लोगो की मदद से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दी है। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया वार्ड संख्या 14 निवासी मनोज कुमार मिश्रा की 40 वर्षीय पत्नी टुनी देवी के रूप में की गई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गईं दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतका आशा कर्मी अपने बेटा हर्षित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर टीकाकरण कार्य से अपने गोपालगंज बंजारी लौट रही थी। अभी उनकी बाइक कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची ही थी कि अचानक वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गईं। इस अचानक हुए हादसे में आशा कर्मी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गईं और सड़क पर तड़पने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में गंभीर रूप से ज़ख़्मी आशा कर्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। हालांकि डॉक्टर की देखरेख और इलाज के क्रम में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *