Headlines

समस्तीपुर- मेले में फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली:गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट, दो पक्षों के बीच विवाद में हुई थी फायरिंग




समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पंचरुखी में दुर्गा पूजा के मेले के दौरान विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में एक युवक के पेट में गोली लग गई। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान बेला पंचरुखी निवासी संजीत राय के बेटे 18 साल के विवेक कुमार उर्फ ऋषभ के रूप में हुई है। वह वार्ड संख्या-14 का रहने वाला बताया गया है। किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, इसी दौरान फायरिंग में लगी गोली जख्मी युवक के अनुसार, दुर्गा पूजा के अवसर पर पंचरुखी में मेला लगा हुआ था। वह भी मेला देखने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग कर दी गई। एक गोली उसके पेट में लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। फिलहाल विवाद की वजह और फायरिंग में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *