Headlines

मुंगेर में CRPF जवान के बंद क्वार्टर से चोरी:56 हजार नकद और जेवरात ले गए चोर, आवेदन के 5 घंटे बाद जांच करने पहुंची पुलिस




मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने दिल्ली में कार्यरत सीआरपीएफ जवान खुर्शीद के बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। चोर चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और जेवरात, 56 हजार रुपए नकद व एलसीडी टीवी समेत करीब 20 लाख रुपए के सामान चोरी कर फरार हो गए। सोमवार को घर की साफ-सफाई करने पहुंचे परिजनों को चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि थाने में लिखित आवेदन देने के करीब पांच घंटे बाद जांच पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ताला खोलकर अंदर गए तो बिखरा मिला सामान जानकारी के अनुसार, चोर चारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद तीन दरवाजों में से दो के ताले तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी और लोहे के बक्से को खंगालकर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। सीआरपीएफ जवान खुर्शीद के साले नदीम ने बताया कि सोमवार को वह घर की साफ-सफाई करने पहुंचे थे। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। ताला खोलकर अंदर जाने पर दूसरे दरवाजे का कब्जा टूटा मिला। आगे बढ़ने पर तीसरे दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एलसीडी टीवी, अलमारी और लोहे के बक्से में रखे जेवरात व नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने फोन कर खुर्शीद को घटना की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे दी सूचना, शाम में जांच को पहुंची पुलिस पीड़ित परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर फोन कर चोरी की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वापस चली गई। इसके बाद करीब एक बजे मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया गया। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के लगभग पांच घंटे बाद जांच पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई से साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलती है। कॉलोनी में नियमित गश्ती नहीं होने का आरोप स्थानीय निवासी वासुदेव ने आरोप लगाया कि आईटीसी कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्ती नहीं होती है। उनका कहना है कि इलाके में नियमित पेट्रोलिंग होने से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। पुलिस बोली- सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है। दोपहर में डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर गई थी। शाम में भी पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *