Headlines

गुआबारी गांव में जलजमाव से सड़क जाम:महीनों से जमा पानी-कीचड़, परेशान ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर किया विरोध




मोतिहारी के ढाका प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। प्रखंड के गुआबारी गांव में लंबे समय से सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को घेर दिया और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पर महीनों से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। अब तक कोई ठोस पहल नहीं पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। इससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों और महिलाओं को बाजार या अस्पताल जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। सड़क पर जमा गंदे पानी से बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। जलजमाव के कारण कई बार बाइक सवार और पैदल यात्री गिरकर घायल भी हो चुके हैं। जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन इसी से आक्रोशित होकर आज ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क जाम किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में भी बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि उन्हें इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। प्रशासन ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर कितनी जल्दी ठोस कदम उठाता है और गुआबारी की सड़क को जलजमाव से मुक्ति मिल पाती है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *