Headlines

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:चचेरे भाई के साथ मेला घूमने गया था, लौटने के दौरान कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने 200 मीटर तक घसीटा




भोजपुर में आरा-बक्सर फोरलेन पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने मेला देखकर घर लौट रहे किसान को कुचल दिया। हादसा कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप हुआ। टक्कर के बाद ट्रक युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान उसके साथ पैदल चल रहे चचेरे भाई को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने कोईलवर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी स्व. सर्वानंद यादव के 28 वर्षीय बेटे पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पिंटू की मौत से उसकी पत्नी बिंदु कुमारी और महज तीन महीने के बेटे अंश के सिर से पिता का साया उठ गया। टेंपो से मेला देखने गए थे दोनों, रात में पैदल लौट रहे थे घर मृतक के चचेरे भाई सूरज ने बताया कि दोनों टेंपो से मेला घूमने के लिए कोईलवर गए थे। मेला घूमने के दौरान उन्होंने चाट और समोसा खाया। इसके बाद रात अधिक होने पर दोनों पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने पिंटू को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक उसे घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक ले गया। हादसे में सूरज को भी चोटें आईं। घटना इतनी भयावह थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन महीने का बेटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ पिंटू अपने परिवार में चार भाइयों महेंद्र कुमार, विशाल, करण और अजय तथा दो बहनों लक्ष्मीणा और बबीता में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी बिंदु कुमारी और तीन महीने का बेटा अंश है। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेला घूमकर घर लौटने की खुशी के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की जिंदगी बदल दी। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *