Headlines

बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर-इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी:विमान में भारतीय यात्री ने हंगामा किया था; एयरपोर्ट से मेडिकल टीम उसे ले गई




बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2338 को एक यात्री के हंगामे के चलते वापस लौटना पड़ा। विमान ने बुधवार रात 8:20 बजे बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद यात्री के अजीब व्यवहार के कारण पायलट ने विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। विमान रात 10:40 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पर उतर गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विमान में सवार एक भारतीय यात्री अजीब तरीके से पेश आ रहा था और हंगामा कर रहा था। हालात को देखते हुए पायलट ने घोषणा की कि विमान को वापस बैंकॉक ले जाया जा रहा है। विमान के बैंकॉक में उतरने के बाद मेडिकल टीम पहुंची और यात्री को अपने साथ ले गई। फिलहाल यात्री के इस तरह व्यवहार करने की वजह और उसकी तबीयत के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। भास्कर को यह जानकारी फ्लाइट में सवार यात्री ने दी है। एअर इंडिया की ओर से भी घटना पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। फ्लाइट में हंगामा करने वाले यात्री को लेने पहुंची मेडिकल टीम, 3 तस्वीरें… यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *