Headlines

कटिहार में वन्य जीव थीम पंडाल बना आकर्षण:विजयादशमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश




विजयादशमी पर कटिहार के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शहर में कई थीम पर बने पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें कालीबाड़ी जय माता दी पूजा समिति का पंडाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। समिति ने ‘वन्य जीव अभ्यारण्य’ थीम पर पंडाल बनाया है, जो खास आकर्षण का केंद्र है। समिति ने ग्लोबल वार्मिंग और विलुप्त हो रहे वन्य जीवों को बचाने का संदेश देने के लिए यह थीम चुनी है। पंडाल में जंगल, जानवरों और प्रकृति से जुड़ी झांकियां हैं, जिसे देखने लोग कतार में हैं। आयोजक तिलक झा और रवि राज ने बताया कि पंडाल बनाने में करीब 11 लाख रुपये का खर्च आया है। जिला प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन हो रहा है।
समिति के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर सुरक्षित दर्शन करा रहे हैं। सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस, जिला प्रशासन और नागरिक सुरक्षा के वॉलंटियर पंडालों में तैनात हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *