Headlines

बेगूसराय में थार-बाइक की टक्कर:एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 साल का बच्चा भी शामिल, गाड़ी छोड़कर भागा चालक




बेगूसराय में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में मुंगेर पुल से पहले टोल प्लाजा के पास एनएच-333 (बी) पर तेज रफ्तार महिंद्रा थार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता, उनके 7 साल के बेटे और एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद थार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मुंगेर दुर्गा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तीनों मृतकों की पहचान हीराटोल गांव के वार्ड नंबर-3 निवासी संतोष यादव उर्फ सत्तन (43), उनके बेटे आयुष कुमार (7) और डंडारी निवासी गंगाराम यादव की पत्नी सुलेखा देवी (40) के रूप में हुई है। संतोष यादव स्वर्गीय राजेंद्र यादव के बेटे थे। सुलेखा देवी संतोष की सरहज थीं। जानकारी के अनुसार, संतोष अपने बेटे आयुष और सुलेखा देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मुंगेर दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने गए थे। लौटने के दौरान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दक्षिण सामने से आ रही महिंद्रा थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद 10 मीटर तक बाइक को घसीटती रही थार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक थार के अगले हिस्से के नीचे जा घुसी। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर के झटके से बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर अलग-अलग जगहों पर जा गिरे। हादसे में एक शव सड़क के दूसरी ओर और दूसरा सड़क के बीच में मिला। वहीं, सुलेखा देवी का शव सड़क किनारे बने एक घर की एस्बेस्टस की छत पर जा गिरा। छत घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर बताई गई है। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक थार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने थार जब्त की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों मृतकों की पहचान की गई है। दुर्घटना में शामिल थार (BR01JR-3604) को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हीराटोल और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। जिस परिवार में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां हादसे के बाद मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *