![]()
जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखने जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नीम नवादा गांव निवासी अरुण कुमार यादव (55) के रूप में हुई है। हादसा बुलक बथान इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण कुमार यादव अपने घर से टोटो वाहन पर सवार होकर दुर्गा पूजा का मेला देखने खैरा आ रहे थे। वह टोटो में किनारे की तरफ बैठे हुए थे। जांच के बाद मृत घोषित इसी दौरान बुलक बथान के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टोटो पर साइड में बैठे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर में अरुण कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम अरुण कुमार यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर पहुंचे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्गा पूजा का मेला देखने घर से निकले अरुण की मौत की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो और टोटो दोनों वाहन मौके से फरार हो गए। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों और उनके चालकों की पहचान करने में जुटी है। दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच हुए इस हादसे ने मृतक के परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
Source link
मेला देखने जा रहे अधेड़ की रोड एक्सीडेंट में मौत:कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, दोनों ड्राइवर भागे
