![]()
गोपालगंज में जमीन विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सलोनी गांव का है, जहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट के दौरान एक पक्ष के पिता और बेटा बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में पिता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला जख्मी लोगो में सलोना निवासी राजरूप सिंह का बेटा गीता परमतप सिंह और गीता परमतप सिंह का बेटा अजय कुमार सिंह के शामिल है। दरअसल दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन के एक टुकड़े को लेकर तनातनी चल रही थी। इसी बीच आज अचानक बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आए पिता और उनका बेटा गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी मारपीट के दौरान आरोपियों ने पिता को निशाना बनाते हुए उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों में गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ पिता को मौके पर ही गंभीर स्थिति में अचेत पाया गया। वहीं, बीच-बचाव करने आए बेटा भी घायल हो गया। उसके शरीर पर कई गंभीर जख्म मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और बेटा की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Source link
गोपालगंज में जमीन विवाद में पिता-बेटा गंभीर घायल:लाठी-डंडों से हमला, दोनों की हालत नाजुक; सदर अस्पताल रेफर
