![]()
पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई राजाराम स्टेडियम के पीछे स्थित सरकारी मैदान में की गई। पुलिस ने युवक के पास से एक होंडा शाइन बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी गिरफ्तार युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी इमामुद्दीन मियां (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, होंडा शाइन बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। एएसपी प्रसन्ना कुमार एम. बी. ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान युवक को हथियार के साथ पकड़ा गया। हथियार लेकर मैदान में क्यों पहुंचा था युवक? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हथियार लेकर सरकारी मैदान में क्यों पहुंचा था। उससे पूछताछ कर हथियार रखने के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सकती है। जब्त मोबाइल फोन की जांच से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। हालांकि, युवक किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
बेतिया में देसी कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:राजाराम स्टेडियम के पीछे पुलिस की छापेमारी, बाइक जब्त, हथियार का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
