Headlines

समस्तीपुर- विजायदशमी पर हाउसिंग बोर्ड मैदान में होगा रावण वध:60 फीट का पुतला बनकर तैयार, 1955 से हो रहा आयोजन; 50 से अधिक जवानों की तैनाती




समस्तीपुर में विजयादशमी पर रावण वध की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला दशहरा कमेटी की ओर से इस बार 60 फीट के रावण, 55 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले का निर्माण कराया गया है। वर्ष 1955 से लगातार रावण वध का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 21 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण दहन किया जाएगा। विजयादशमी के दिन दोपहर एक बजे शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शाम करीब पांच बजे हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेगा। यहां रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सात फीट ऊंचे हनुमान आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। हनुमान करीब 10 फीट लंबी गदा लेकर जुलूस में चलेंगे। इसके अलावा गुरिल्ला के पात्र को भी शामिल किया गया है। आकर्षक झांकियों के साथ विभिन्न वेशभूषा में राक्षसों के पात्र भी लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। 150 फीट की परिधि में बनेगी लंका नगरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष शाहिल चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष भी झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकी में भगवान राम, लक्ष्मण, शिव और हनुमान के साथ गुरिल्ला तथा विभिन्न वेशभूषा में राक्षसों के पात्र शामिल होंगे। यह झांकी नगर भवन से होते हुए हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेगी। रावण वध स्थल पर करीब 150 फीट की परिधि में लंका नगरी का निर्माण किया जाएगा। 60 फीट का बनाया गया रावण कमेटी के संरक्षक विनोद तनेजा ने बताया कि समस्तीपुर में पिछले 71 वर्षों से रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 60 फीट के रावण के अलावा 55 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पुतलों के अंदर तेज आवाज वाले पटाखे लगाए जाएंगे। विजयादशमी की सुबह तीनों पुतलों को हाउसिंग बोर्ड मैदान ले जाकर खड़ा किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम पर 8 से 10 लाख से अधिक खर्च जिला दशहरा कमेटी के सचिव मुकेश कटारिया ने बताया कि पहले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले हाथ से बनाए जाते थे और उस समय काफी कम खर्च आता था। करीब 50 वर्ष पहले इन पुतलों के निर्माण सहित पूरे आयोजन पर लगभग 50 हजार रुपए खर्च होते थे। अब पूरे कार्यक्रम पर करीब 8 से 10 लाख रुपए से अधिक खर्च आता है। पटाखों की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। 50 से अधिक जवानों की होगी तैनाती रावण वध को लेकर हाउसिंग बोर्ड मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जिला पुलिस के 50 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा दशहरा कमेटी के वॉलेंटियर भी भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रावण वध के बाद भीड़ को नियंत्रित तरीके से अलग-अलग दिशाओं में भेजा जाएगा। हाउसिंग बोर्ड मैदान चारों ओर से खुला होने के कारण लोगों को अपने-अपने रास्ते से घर लौटने में सुविधा होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *