Headlines

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना:आज डाकबंगला दुर्गा पंडाल में करेंगे पूजा, ‘सेवा सहायता पोर्टल' की भी करेंगे शुरुआत




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचे। दुर्गा पूजा और एमएलसी चुनाव के दौरान उनका यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों तरह से महत्वपूर्ण है। नितिन नवीन आज राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही ‘सेवा सहायता पोर्टल’ का शुभारंभ भी करेंगे। नितिन नवीन के पटना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। दौरे के दूसरे दिन कल उनका पूरा फोकस संगठनात्मक गतिविधियों पर रहेगा। इस दौरान बिहार भाजपा के कोर ग्रुप, वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठकें होंगी। आज डाकबंगला चौराहे पर करेंगे मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने बिहार प्रवास की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना से करेंगे। वह पटना के डाकबंगला चौराहे स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचेंगे। यहां मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह राजधानी के अन्य प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भी दौरा करेंगे। ‘सेवा सहायता पोर्टल’ का करेंगे शुभारंभ दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन ‘सेवा सहायता पोर्टल’ का भी शुभारंभ करेंगे। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को बेहतर बनाने का उद्देश्य है। पोर्टल के जरिए जनता की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके निवारण की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कल संगठनात्मक बैठकों का रहेगा दौर नितिन नवीन का कार्यक्रम मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों और संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन बैठकों में बिहार भाजपा के कोर ग्रुप, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी। संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और एमएलसी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। MLC चुनाव की तैयारियों पर भी रहेगी नजर बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर नितिन नवीन का यह दौरा महत्वपूर्ण है। बैठकों के दौरान चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता और जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा के जरिए चुनाव को लेकर तैयारियों का आकलन किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *