![]()
बिहार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से पांच अक्टूबर से राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बांका जिले में भी जिला परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जांच अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादने तथा यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अमरपुर, कटोरिया और धोरैया सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा सके। जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका जिले में अब तक कुल 365 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन वाहनों पर कुल 45 लाख 68 हजार 826 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की ओर से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने वाहन जांच अभियान में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा गया है। नियमों का पालन करने की अपील जिला परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने तथा वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक भार नहीं लादने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा कि जिम्मेदारी से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
Source link
बांका में गाड़ी चेकिंग अभियान, 365 गाड़ियों पर कार्रवाई:45.68 लाख का जुर्माना लगा, सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चल रहा अभियान
