Headlines

सीवान में सैमसंग शोरूम चोरीकांड में 3 गिरफ्तार:3.50 लाख के मोबाइल बरामद, 50 लाख की चोरी का मामला




सीवान के महाराजगंज में सैमसंग मोबाइल शोरूम से करीब 50 लाख रुपए के मोबाइल और एसेसरीज की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 3.50 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो सीवान और एक गोपालगंज जिले का रहने वाला है। शटर काटकर की गई थी चोरी बीते दिनों महाराजगंज शहर स्थित सैमसंग मोबाइल शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया था। आधी रात को शोरूम का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान करीब 50 लाख रुपए के मोबाइल और एसेसरीज चोरी होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद शोरूम में लगे CCTV कैमरों का फुटेज भी सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज एसडीपीओ अमन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसमें महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अपर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र सिंह और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीम शामिल थी। गश्ती के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान शाम करीब 4 बजे तीन आरोपियों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सीवान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी कौशल साह, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरियास निवासी अफजल अली उर्फ सैयद अली और गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता निवासी निजाश साई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3.50 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में महाराजगंज थाना पुलिस और DIU की टीम शामिल रही। बाकी सामान की बरामदगी की जानकारी नहीं शोरूम से करीब 50 लाख रुपए के मोबाइल और एसेसरीज चोरी होने की बात सामने आई थी। फिलहाल पुलिस की ओर से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी की जानकारी दी गई है। चोरी गए बाकी सामान की बरामदगी और मामले में आरोपियों की कथित भूमिका को लेकर आगे की जांच की जानकारी सामने आनी बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *