Headlines

CJP Protest LIVE; Connaught Place Tiranga Rally Photos Update – Abhijeet Dipke Gyanesh Kumar


  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest LIVE; Connaught Place Tiranga Rally Photos Update Abhijeet Dipke Gyanesh Kumar | Delhi Police

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CJP की तिरंगा रैली से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। - Dainik Bhaskar

CJP की तिरंगा रैली से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। साथ ही, वह आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करेगी।

हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में 6 हजार पुलिसकर्मी और CAPF के 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इन इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है।

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है।

अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।

अपडेट्स

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंट्रल पार्क बंद करने के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को बंद करने के NDMC के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। यह पार्क CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किया गया है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष समझदारी से काम लेंगे।

जस्टिस बागची ने कहा कि प्रदर्शन के अधिकार, कानून-व्यवस्था और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी जैसे मुद्दे आपस में जुड़े हैं। अगर इस कार्रवाई से कारोबारियों को नुकसान होता है, तो कोर्ट अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत हस्तक्षेप कर सकता है। याचिका पर सुनवाई 26 या 27 अक्टूबर को हो सकती है।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, CCTV कैमरों का नेटवर्क भी बढ़ाया गया

CJP के मार्च से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कनॉट प्लेस और आसपास इलाकों में 6,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 220 कंपनियां यानी करीब 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए CCTV कैमरों का नेटवर्क भी बढ़ाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, मेट्रो स्टेशनों और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, ITO और संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूसरे जिलों से 5,000 अतिरिक्त कर्मियों को भी तैयार रखा है।

05:27 AM16 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी पर प्रेग्नेंट जर्नलिस्ट को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने उस आवेदन पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 12 अक्टूबर को कोर्ट परिसर में मार्च के दौरान राहुल गांधी ने तीन महीने की गर्भवती पत्रकार को धक्का दिया था।

राहुल गांधी SIR के खिलाफ याचिका दाखिल करने के लिए अन्य लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने शुक्रवार को इस मामले को अदालत के सामने रखा।

CJI सूर्यकांत ने कहा कि संबंधित मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने बताया कि मामला 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई के लिए आ सकता है। CJI ने याचिका और आवेदन दोनों को सूचीबद्ध करने की बात कही।

02:55 AM16 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबल तैनात

CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के लिए चुनिंदा लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर अनुमति देने पर विचार करने की बात कही है।

01:58 AM16 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

3 दिनों में दो बार हिरासत में लिए गए CJP लीडर्स

10:11 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मोतिया खान इलाके में रुके हैं अभिजीत दीपके

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके रानी झांसी रोड पर मोतिया खान इलाके में रह रहे हैं।

09:47 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में 25 हजार जवान तैनात

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में 25,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा (prohibitory orders) लागू कर दी गई है।

08:31 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी- कनॉट प्लेस में ट्रैफिक डायवर्जन संभव

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से सेंट्रल पार्क में होने वाले एक प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण कनॉट प्लेस के आसपास ट्रैफिक में रुकावट आ सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, एक्स्ट्रा समय लेकर चलें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। हालात को देखते हुए ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जा सकता है।

07:01 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP फाउंडर ने पूछा- तिरंगा लहराने भी परमिशन लेनी पड़ेगी

दीपके ने मीडिया से बात करते हुए कहा- दिल्ली पुलिस यहां आने वाले गुंडों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। दिल्ली पुलिस किसके खिलाफ कार्रवाई करती है? दिल्ली पुलिस ने सौरव और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने क्या किया। उनका अपराध क्या था- उन्होंने तिरंगा लहराया।”

इसके अलावा अभिजीत ने यह भी कहा, “दिल्ली पुलिस यह कैसे तय करेगी कि कौन तिरंगा लहरा सकता है और कौन नहीं? हर नागरिक को ऐसा करना चाहिए। क्या अब लोगों को तिरंगा लहराने के लिए भी दिल्ली पुलिस से परमिशन लेनी पड़ेगी?”

06:56 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दीपके ने आधी रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की

05:25 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP को मुंबई में भी तिरंगा प्रदर्शन की अनुमति मिली

मुंबई पुलिस ने CJP को मुंबई के आजाद मैदान में भी आज तिरंगा प्रदर्शन करने की अनुमति दी है। पार्टी का यह प्रदर्शन ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान का हिस्सा है।

05:10 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

SIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की 4 प्रमुख मांगें

05:08 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

CJP की तिरंगा रैली से पहले कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद रहेगा

CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने के लिए चुनिंदा लोगों को किसी दूसरी जगह पर जुटने की अनुमति देने की व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है।

04:58 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली HC ने CJP की तिरंगा रैली रोकने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को CJP के 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा रैली पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने पुलिस से आश्वासन लिया कि प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

यह याचिका कनॉट प्लेस में कपड़े बेचने वाले एक स्ट्रीट वेंडर ने दायर की थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि त्योहारों के सीजन में प्रदर्शन के कारण कारोबार प्रभावित हो सकता है। मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

04:35 PM15 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

व्यापारी संगठन राजनीतिक दलों से बोले- कहीं और विरोध करें

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से कनॉट प्लेस के बजाय दूसरी जगहों पर विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की है। संगठन ने X पर पोस्ट कर कहा- हम विरोध करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन कनॉट प्लेस आपका मंच नहीं, हमारे काम करने की जगह है।

व्यापारी संगठन का कहना है कि पिछले तीन हफ्तों से हो रहे प्रदर्शनों के कारण बिक्री प्रभावित हुई है और दुकानदारों, वेटर, ड्राइवर, रेहड़ी-पटरी वालों समेत कई लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है। संगठन के मुताबिक, सड़कें बंद होने और ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को काम पर पहुंचने में परेशानी हो रही है, जबकि पर्यटक और परिवार भी सार्वजनिक जगहों पर आने से बच रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।