![]()
शेखपुरा में एक युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के बिरुपुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी दुलारचंद के रूप में हुई है। उसे शेखपुरा महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि जिले की 19 वर्षीय BA छात्रा ने इस मामले में FIR दर्ज कराई थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि दुलारचंद उसका बॉयफ्रेंड था। उसने उससे 60 हजार रुपये मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया शिकायत मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक अखिलेश सिंह और महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी का पता लगाया। इसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया। उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की एसपी हिमांशु ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री या गलत जानकारी वायरल नहीं करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल लगातार निगरानी कर रही है। ऐसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शेखपुरा- छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार:60 हजार रुपए मांगे थे, पैसे नहीं मिलने पर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर डाले; आरोपी जेल भेजा गया
