Headlines

राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम गुजरात के लिए रवाना:8 राज्यों की टीम ने पूर्णिया का भ्रमण किया, नशा मुक्ति का दिया संदेश




राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का संदेश लेकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों से गुजरात के लिए रवाना हुई है। यह टीम पूर्णिया से अपने अगले पड़ाव के लिए निकल गई। इस अभियान का मुख्य मकसद नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। पूर्णिया में टीम के पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। गुरुवार की सुबह सेवेन सिस्टर्स सहित सिक्किम के 62 सदस्यीय दल और पूर्णिया पुलिस बाइकर्स की संयुक्त टीम ने पूर्णिया शहर में एक भव्य बाइक रैली निकाली। यह रैली माफा पेट्रोल पंप से शुरू होकर, मरंगा, जीरो माइल, गुलाबबाग, लाइन बाजार, आस्था मंदिर, आरएन साह चौक होते हुए पॉलीटेक्निक चौक स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित प्रेक्षागृह पहुंचने पर डीएम अंशुल कुमार और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बाइकर्स टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक और कई सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।

महत्वपूर्ण थीम को लेकर आगे बढ़ रही यात्रा : डीएम पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम नशा मुक्त भारत अभियान के महत्वपूर्ण थीम को लेकर आगे बढ़ रही है। विभिन्न राज्यों से होते हुए यह यात्रा गुजरात पहुंचेगी, जहां सरदार वल्लभभाई जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह में यह टीम शामिल होगी।
गुजरात के लिए रवाना हुई टीम : एसएसपी पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बाइक रैली में पूर्वोत्तर के सेवन सिस्टर्स सहित 8 राज्यों की पुलिस बाइकर्स टीम के साथ पूर्णिया पुलिस की टीम ने भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्णिया के बाद यह टीम बेगूसराय के लिए रवाना होगी और इसके बाद बनारस में इस अभियान के साथ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें भी जुड़ेंगी।

10 अक्टूबर को अपनी यात्रा पर निकली थी अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से आए टीम के लीडर्स ने बताया कि पूर्वोत्तर के सातों राज्यों से कुल 62 बाइकर्स की यह टीम 10 अक्टूबर को अपनी यात्रा पर निकली थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और उन्हें एक स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करना है। इससे पहले बुधवार को ये बाइकर्स टीम पूर्णिया पहुंची थी। जहां पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद ने स्वागत किया था और सभी बाइकर्स की हौसला अफजाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *