Headlines

HAM ने गरीब चौपाल कार्यक्रम की रिव्यु मीटिंग की:कटिहार में 1 नवंबर को होगा कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर चर्चा




कटिहार के आनंद भवन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की समीक्षा बैठक हुई। 1 नवंबर 2026 को होने वाले गरीब चौपाल कार्यक्रम की तैयारी और संगठन की मजबूती पर चर्चा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, कटिहार जिलाध्यक्ष दीपक ऋषि, उपाध्यक्ष प्रत्यय अमृत, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता संजीव कुमार, जिला सचिव राम टहल ठाकुर शामिल थे। महिला प्रकोष्ठ से महजबी परवेज, कोमल गुप्ता और रचना सोनी मौजूद थीं। विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ”समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने को प्रतिबद्ध HAM” यह कार्यक्रम पहले 5 अक्टूबर को होना था। कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए आचार संहिता के कारण इसकी तारीख बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 की गई है। राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह ने कहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने को प्रतिबद्ध है। पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों की समस्याएं सुनती, उनके विकास के लिए काम करती है। ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील जिलाध्यक्ष दीपक ऋषि ने बताया, गरीब चौपाल से वंचितों की समस्याओं को सामने लाया जाएगा। जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में इन्हें हल करने की पहल होगी। कार्यकर्ताओं से गरीब चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने और ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *