नालंदा- युवक को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला:8 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम; मजदूरी का पैसा मांगने पर हुआ था विवाद




नालंदा के के दरुआरा बेलदारी पर गांव में मजदूरी मांगने पर एक युवक को खौलते तेल की कड़ाही में फेंक दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की आठ दिनों तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान बालगोविंद चौहान के पुत्र कामो चौहान(30) के रूप में हुई है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। प्रदेश में रहकर करता था मजदूरी का काम कामो चौहान प्रदेश में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। इस बीच कोंदी गांव निवासी चाचा-भतीजा दिलीप और राजा उसे हलवाई के काम में हाथ बंटाने के लिए दरुआरा बथानी पर आयोजित एक ब्रह्मभोज में ले गए थे। मजदूरी मांगने पर की मारपीट, फिर कड़ाही में धकेला मृतक के बड़े भाई सूबे चौहान ने बताया कि यह घटना 4 अक्टूबर की रात की है। रात करीब 8 बजे जब काम खत्म होने के बाद पैसा मांगने पर वो लोग भड़क गए। दोनों पक्षों में विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले भाई के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इधर से उधर भटकते रहे परिजन वारदात के बाद आरोपियों ने घायल को सदर अस्पताल बिहार शरीफ पहुंचाया।। जहां से उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया। मौके पर परिजनों के पहुंचने पर सभी भाग निकले। युवक को बेहतर इलाज के लिए परिवार के लोग पटना ले गए। हालत में सुधार न होने पर रिम्स और फिर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। इलाज में करीब 6 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च हो गई। मृतक अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *