Headlines

जमुई-दुकानदार नमाज पढ़ता रहा, चोर कंबल-तकिए लेकर फरार; VIDEO:₹2100 का सामान चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात




जमुई में दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में बढ़ती चहल-पहल के बीच चोर भी सक्रिय हो गए हैं। जमुई के महाराजगंज में ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक फैंसी वस्त्रालय से कंबल का पैकेट और दो गोल तकिए चोरी कर लिए गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक आसपास नजर दौड़ाने के बाद सामान लेकर जाता दिखाई दे रहा है। दुकानदार खुर्शीद आलम के मुताबिक, घटना शाम के समय हुई। वह दुकान के अंदर नमाज पढ़ रहे थे और उस वक्त कोई ग्राहक नहीं था। दुकान के बाहर स्टैंड पर कई बैग और अन्य सामान रखे हुए थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सामान देखने लगा। वह बीच-बीच में सड़क के दोनों तरफ नजर दौड़ाता रहा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में युवक पहले आसपास के माहौल का जायजा लेता दिखाई देता है। इसके बाद मौका मिलते ही वह दुकान के सामने रखा कंबल का पैकेट और दो गोल तकिए लेकर निकल जाता है। दुकानदार नमाज पूरी कर बाहर रखे सामान की ओर ध्यान देता, तब तक युवक बाजार की भीड़ में गायब हो चुका था। 2100 रुपये का सामान लेकर फरार हुआ चोर खुर्शीद आलम ने बताया कि चोरी हुए कंबल की कीमत करीब 1500 रुपये और दोनों गोल तकियों की कीमत लगभग 600 रुपये है। इस तरह कुल 2100 रुपये के सामान की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर चोरी का पता चला। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। त्योहार के बाजार में दुकानदारों की बढ़ी चिंता महाराजगंज में ग्रामीण बैंक के सामने वाली गली में कपड़े और फैंसी सामान की कई दुकानें हैं। दुर्गा पूजा को लेकर शाम के समय बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने से चोरी की आशंका भी रहती है। ऐसे में दुकानदारों को सामान की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *