Headlines

सरकारी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट:गोपालगंज में दो पक्षों में हुई झड़प, एक पक्ष के 6 लोग घायल; अस्पताल में भर्ती




गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के गहनी गांव में सरकारी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। सरकारी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, गहनी गांव निवासी गोविंद पड़ित और उनके पड़ोसियों के बीच सरकारी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। एक ही पक्ष के करीब छह लोग घायल मारपीट में गहनी गांव निवासी गोविंद कुमार, करण कुमार, सरिता देवी, कन्हैया पड़ित, संदीप कुमार और स्त्रावती देवी के घायल होने की जानकारी दी गई है। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। एसपी से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दबंग लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से मिट्टी गिरा रहे थे। इसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *