Headlines

दुर्गा पूजा पर DJ और अश्लील गानों पर बैन:शांति समिति की मीटिंग में 38 स्थानों पर पूजा की अनुमति, लाइसेंस और रूट तय




किशनगंज में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सदर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ खुसरू सिराज समेत कई अधिकारी और शहर के नागरिक मौजूद थे। बैठक में डीजे और अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। विसर्जन जुलूस तय रूट पर ही निकलेगा एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि इस बार 38 जगहों पर पूजा होगी। पूजा समितियों को लाइसेंस लेना जरूरी होगा। पंडालों के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए रास्ता छोड़ना होगा। भीड़ वाले पंडालों में आने-जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाने होंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। एसडीपीओ खुसरू सिराज ने डीजे और अश्लील गानों पर प्रतिबंध की बात दोहराई। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि विसर्जन जुलूस तय रूट पर ही निकलेगा, जिसका जिक्र लाइसेंस में होगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की मांग की गई बैठक में साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पूजा समितियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया। मनोरंजन क्लब पूजा पंडाल में पूजा के पहले दिन से ही दोपहर के बाद वनवे लागू करने की मांग की गई। सिंहिया कुलामनी पंचायत के सतखमार में महिलाओं के द्वारा पूजा किए जाने को लेकर वहां सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की मांग की गई, रूईधासा पूजा पंडाल में भीड़ को लेकर यातायात व्यवस्था के मद्देनजर डेमार्केट सब्जी मंडी मातृमंदिर परिसर में वाहन के पड़ाव को लेकर चर्चा की गई। फ़रिंगगोला चौक पूजा पंडाल के पास पूजा में भीड़ को लेकर वन वे की मांग की गई, पार्षद प्रतिनिधि अनवर ने खगड़ा पूजा पंडाल में रबीश गिरवाने की व्यवस्था की बात कही, देवघाट खगड़ा में विसर्जन के दौरान लाइट की व्यवस्था पर चर्चा की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *