Headlines

SIR के विरोध में खगड़िया में महागठबंधन का प्रदर्शन:CEC के इस्तीफे की मांग; ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, आंदोलन जारी रखने का ऐलान




खगड़िया में गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग और मतदाता सूची की विशेष गहन जांच (SIR) के विरोध में कांग्रेस, राजद और सीपीआईएम के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए गए। SIR प्रक्रिया पर सवाल, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। कांग्रेस-राजद जिलाध्यक्ष बोले- इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *