Headlines

सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली:प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में थे फरार, 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और गोलियों से भरा बैग बरामद




सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव हत्याकांड के तीन फरार आरोपियों का पुलिस ने अहले सुबह एनकाउंटर किया है। रीगा-परसौनी रोड पर घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही तीनों बाइक से भागने लगे। बाइक फिसलकर गिरने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 3 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और गोलियों से भरा पिट्ठू बैग बरामद किया गया है। घायलों की पहचान रीगा थाना रामनगरा निवासी सुनील कुशवाहा, बैरगनिया निवासी मणि कुमार और गाढ़ा निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई है। प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी 7 गोलियां दरअसल, 25 जुलाई 2026 की देर शाम रीगा थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दिनेश यादव को करीब सात गोलियां लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की थी। इसी मामले में 6-7 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 11 बजे जिला आसूचना इकाई (DIU) को सूचना मिली कि हत्याकांड का आरोपी सुनील कुशवाहा अपने साथियों के साथ रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही आसपास के थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया। मौके से आई तस्वीरें…..
एक बाइक से जा रहे थे तीनों आरोपी रीगा थानाध्यक्ष, DIU की टीम और दिनेश यादव हत्याकांड के लिए गठित SIT ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त शुरू की। रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आए। पुलिस की गाड़ी देखते ही उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद तीनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें तीनों के पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। तीनों का पहले से है आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, तीनों का लूट, हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है। अब पुलिस दिनेश यादव हत्याकांड में तीनों की भूमिका, हथियारों के स्रोत और इनके पूरे आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों से पूछताछ भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *