Headlines

भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज:बाइक सवार बदमाशों ने मारी दो गोली, बेटे के अपहरण का केस उठाने का दे रहे थे दबाव




भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार अपने घर के बाहर एक युवक से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचते हैं। बाइक रोकते ही बीच में बैठा बदमाश राजू कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। बदमाश ने सफेद गमछा ओढा था। फायरिंग के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो जाते हैं। वहीं, फायरिंग में राजू कुमार को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकान अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं। एक गोली बाएं जांघ, दूसरी बाएं पेट में लगी घायल प्रापर्टी डीलर की पहचान चौकीपुर गांव निवासी कमल यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। उन्हें एक गोली बाईं जांघ और दूसरी बाईं ओर पेट में लगी है। हमलावर एक बाइक पर तीन की संख्या में थे। इस दौरान सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। ओपी प्रभारी सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। इधर, प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व उनके बेटे रितेश कुमार को स्कूल से ही अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में उनके द्वारा दशरथ यादव सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को उठाने का दबाव उनके द्वारा डाला जा रहा था। इसे लेकर उनके द्वारा कई बार उन्हें धमकी भी दी गई थी। चार दिन पूर्व भी उन्हें धमकी दी गई थी। तब उनके द्वारा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी। प्रॉपर्टी डीलर ने दो लोगों के लिए नाम मंगलवार की शाम जब अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति वहां आएं और उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली मारने के बाद तीनों भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ जख्मी प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार ने कैसे उठाने के विवाद को लेकर दशरथ यादव एवं उसके भतीजे विक्की यादव पर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली मारी गई है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है और उनका इलाज चल रहा हैं। इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *