Headlines

दरभंगा- नाबालिग का रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम पर हमला:SI, महिला सिपाही समेत तीन घायल; पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़, दैनिक भास्कर रिपोर्टर से भी मारपीट




दरभंगा के सिंहवाड़ा में नाबालिग का रेस्क्यू करने गई डायल 112 की टीम पर मंगलवार की रात हमला हुआ है। घटना में एक एसआई, एक महिला दरोगा और पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने तीनों के घायल होने से इनकार किया है। घटना निस्ता गांव की है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद कवरेज करने गए दैनिक भास्कर के पत्रकार पर भी गांव के लोगों ने हमला किया, जिसमें रिपोर्टर को भी हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में छिपाकर रखा गया था। इसकी जानकारी के बाद नाबालिग के परिजन मुजफ्फरपुर से पहुंचकर डायल 112 की टीम को इस संबंध में जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच करने निस्ता गांव पहुंची। पूछताछ शुरू होते ही भड़क गए गांव के लोग बताया जाता है कि पुलिस टीम गांव पहुंचकर नाबालिग लड़की के संबंध में जानकारी जुटाने और ग्रामीणों से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और बाद में लाठी-डंडों,ईंट से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजन की ओर से सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम एसआई शंभु शर्मा के नेतृव में जांच करने पहुंची थी। बताया जाता है कि महिला सिपाही के पीठ पर ईंट से वार किया गया, जबकि एसआई के दाहिने हाथ में चोट लगी है। प्राइवेट ड्राइवर के कान के पास चोट लगी है। वहीं पुलिस के सरकारी गाड़ी पर भी कई ईंट पत्थर बरसाए गए। घटना के बाद पुलिस टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकल गई। पत्रकार नीरज कुमार को भी पीटा, अस्पताल में भर्ती घटना के सूचना पर पहुंचे रिपोर्टर नीरज कुमार भी हमले का शिकार हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सिंहवाड़ा में भर्ती कराया गया। सिंहवाड़ा के दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर दिगम्बर ठाकुर ने भी मौके से भाग कर अपनी जान बचायी। एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को रात में ही दी गई सूचना घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार और कमतौल के एसडीपीओ एसके सुमन को टेलीफोन के माध्यम से सूचना दिए दी गई।परिजन का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक न नाबालिग का रेस्क्यू किया गया है और न किसी ग्रामीण पर कार्रवाई हुई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने, आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *