Headlines

मोतिहारी में महिला की हत्या से पहले का VIDEO:हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मारपीट करते दिखे पड़ोसी, 20 दिन बाद भाई ने कराया FIR




मोतिहारी में 16 सितंबर 2026 को एक महिला का फंदे से लटका शव उसके घर से मिला था। इस मामले में 20 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष और 2 महिला उसके साथ मारपीट करती दिख रही है। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। वीडियो में नजर आ रहा- 3 लोग उसका हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है, यह वीडियो महिला की मौत से कुछ समय पहले का है। वीडियो सामने आने के बाद मृतका के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। मनीषा के भाई ने आरोप लगाया है, उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। मामले में भाई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजन के अनुसार, वीडियो मृतका के एक पड़ोसी ने बनाया था। शुरुआत में वे लोग आरोपी के डर से इसकी जानकारी नहीं दे रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हमें ये वीडियो वॉट्सएप पर शेयर किया है। 20 दिन पहले घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला था मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने बताया, 16 सितंबर की शाम हमें मनीषा के पड़ोसी ने फोन कर कहा आपकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। हमलोग दौड़े-दौड़े उसके घर पहुंचे। इसके बाद हमने इस घटना की जानकारी तुरंत फोन कर अपने जीजा यानी की मनीषा के पति को दी। हमलोगों को समझ नहीं आ रहा था कि मनीषा सुसाइड क्यों करेगी। घटना से एक दिन पहले मेरी उससे बात हुई थी। वो नॉर्मल थी, फिर इस तरह का कदम क्यों उठाएगी। मुझे शक था कि किसी ने उसकी हत्या की है। हालांकि, बिना किसी सबूत के हमलोग किसी पर आरोप नहीं लगा सकते थे। इसी वजह से हमलोगों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की। बहन को बाल घसीटकर मारा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पटका पूरण ने आगे बताया, घटना के 20 दिन बाद 6 सितंबर को मुझे वॉट्सएप पर एक वीडियो मिला। मनीषा के पड़ोसी ने वो वीडियो भेजा था। इसमें दिख रहा है- मनीषा को 2 महिला और एक पुरुष मिलकर पीट रहे हैं। उसका बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। साथ ही उसको जमीन पर पटककर लात-घूसा भी मार रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मेरी बहन के हाथ-पैर को रस्सी की मदद से बांध दिया और लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। वीडियो के ऑडियो में सुनाई दे रहा है- आरोपी महिला और पुरुष मिलकर कह रहे हैं इसको मार देंगे। बिना मारे यहां से नहीं जाएंगे। साथ ही मुंह में पाइप ठूंसते भी दिख रहे हैं। वहीं, जो बच्चा वीडियो बना रहा उसको मनीषा गाली देती नजर आ रहीं हैं। बहन का फंदे से लटका जो शव मिला है उस वक्त जो मनीषा कपड़ा पहनी थी वही कपड़ा वो लड़ाई के समय भी पहनी है। इन तीन लोगों ने ही मिलकर मेरी बहन की हत्या की है। भाई ने तीन लोगों को बनाया आरोपित मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित बनाया है। आवेदन में पड़ोसी ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी के नाम शामिल हैं। भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने पुलिस से वीडियो की जांच कराने के साथ-साथ उसमें दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे पहले वीडियो की सत्यता और उसकी रिकॉर्डिंग के समय की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तव में कब बनाया गया था और उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *