![]()
बांका जिले के रजौन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर मंगलवार देर शाम एसडीएम राजकुमार ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। बौसी प्रखंड में भी संभावित आगमन को लेकर तैयारी चल रही है। भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना के संभावित शिलान्यास को लेकर आगमन की तैयारी है। इस दौरान उन्होंने चकमुनिया फील्ड, रजौन प्रखंड परिसर स्थित मैदान, शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल मैदान एवं छात्रावास मैदान का बारीकी से जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड निर्माण के लिए भी मैदानों की उपयुक्तता देखी गई। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना जताई जा रही निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, थानाध्यक्ष अभय शंकर,एसआई विनोद कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी चौधरी, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह,मो. मुजफ्फर समेत अन्य जदयू नेता मौजूद रहे। बताया गया कि दो हेलीपैड बनाने की योजना को लेकर जगह की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मुख्यमंत्री का रजौन आगमन अभी निश्चित नहीं हुआ है। संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना के संभावित शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है। लोगों को आशा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से जर्जर एनएच-133ई भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग के मरम्मत जल्द हो जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की तैयारी में हैं।एसडीएम राजकुमार ने बताया कि संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संभावित आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां पर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री एवं अन्य कार्यों का जायजा लेने के लिए संभावित आगमन है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है।
Source link
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर SDM ने किया इंस्पेक्शन:भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन शिलान्यास की संभावना, सीमेंट फैक्ट्री का लेंगे जायजा
