Headlines

भोजपुर- हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली:अपहरण मामले में केस मैनेज करने का बना रहे थे दबाव; घर के बाहर मारी दो गोली, खोखा बरामद

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी डीलर को काफी करीब से दो गोली मारी गई है। एक गोली बाएं साइड जांघ एवं दूसरी गोली बाएं साइड पेट में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल बोले- बेटे के अपहरण से जुड़ा है मामला घायल की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी कमल यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। घायल प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार ने बताया कि चार-पांच माह पूर्व उनके बेटे रितेश कुमार को स्कूल से ही अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में उनके द्वारा दशरथ यादव सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को उठाने का दबाव उनके द्वारा डाला जा रहा था। इसे लेकर उनके द्वारा कई बार उन्हें धमकी भी दी गई थी। घायल ने बताया कि चार दिन पूर्व भी उन्हें धमकी दी गई थी। तब उनके द्वारा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारी दो गोली मंगलवार की शाम जब अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति वहां आएं और उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली मारने के बाद तीनों भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ जख्मी प्रॉपर्टी डीलर राजू कुमार ने कैसे उठाने के विवाद को लेकर दशरथ यादव एवं उसके भतीजे विक्की यादव पर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। मरीज की स्थिति स्टेबल, इलाज जारी इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉक्टर सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली मारी गई है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है और उनका इलाज चल रहा हैं। इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *