![]()
समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में मौसी-भांजी की डूबने से मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान खानपुर के बरैठा गांव निवासी भांजी सोनी कुमारी(15) और रोसड़ा शहर निवासी उसकी 24 वर्षीय मौसी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना सीढ़ी घाट की है। भांजी को डूबता देख बचाने नदी में कूदी मौसी जानकारी के अनुसार, सिनेमा चौक स्थित वार्ड संख्या-17 निवासी सीताराम सहनी का 25 सितंबर को निधन हो गया था। सोमवार को उनके क्षौर कर्म की रस्म थी। इसी सिलसिले में परिवार की महिलाएं दोपहर में बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गई थी। सोनी और उसकी मौसी काजल भी उनके साथ थी। स्नान के दौरान सोनी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबता देखकर मौसी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई। लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद भी डूबने लगी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास स्थानीय मछुआरे मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। अस्पताल ले जाते समय काजल ने तोड़ा दम मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद काजल को नदी से बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, सोनी की तलाश के लिए मछुआरों और स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक नदी में अभियान चलाया। देर शाम उसका शव भी बरामद कर लिया गया। पिता की मौत के बाद घर में चल रही थी रस्म, अचानक मचा कोहराम सीताराम सहनी के बेटे पवन सहनी ने बताया कि पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी बहन और भांजी भी घर आई थी। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ सोनी और काजल भी नदी घाट पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक तरफ घर में पिता की मौत के बाद क्षौर कर्म की रस्म चल रही थी, वहीं कुछ ही देर में दो महिलाओं की डूबने से मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काजल की मौत के बाद उनके एक साल के मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गया।
परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार रोसड़ा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दोनों की मौत हुई है। काफी प्रयास के बावजूद परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। घटना को लेकर एक मामला थाने में दर्ज किया गया है।
Source link
भांजी को बचाने के लिए नदी में कूदी मौसी:बूढ़ी गंडक में डूबने से दोनों की गई जान, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
