Headlines

ट्रेन से गिरकर छपरा निवासी युवक की मौत:प्राइवेट कंपनी में काम करता था, छुट्टी में पुणे से वापस घर लौट रहा था




दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर गाड़ी संख्या (13202) एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान सारण जिला के पानापुर गांव निवासी सुरेंद्र मांझी के पुत्र चंदन कुमार(30) के तौर पर हुई है। महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दादा रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुणे से घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में मां शिवकुमारी देवी और दो बहन संध्या कुमारी, नेहा कुमारी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां शिव कुमारी देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *